रामपुर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल (शुक्रवार) को मतदान होगा। मतदान सुबह सात से शाम छह बजे के बीच होगा। इसके लिए हलचल तेज हो गई है। स्वार रोड स्थित कृषि मंडी से बृहस्पतिवार से पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगी हैं। इसके लिए कृषि मंडी परिसर में सुबह से ही मतदान कर्मियों की भीड़ जुटी हुई है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के साथ पोलिंग पार्टियां को रवाना किया जा रहा है।

Sarvahit Media