Breaking News

उत्तर प्रदेश का मौसम: यूपी में तापमान लगातार बढ़ा, प्रयागराज सबसे गर्म

उत्तर प्रदेश में गर्मी की तल्खी बरकरार है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पारा 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में पारा 30 से पार रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी में बृहस्पतिवार को रात का पारा 20 डिग्री था जबकि शुक्रवार को 19 डिग्री हो गया।

कई इलाकों में रात का तापमान सामान्य से कुछ कम दर्ज किया गया। लखनऊ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *