Breaking News

Varanasi News: ज्ञानवापी विवाद में वृंदावन के कथावाचक ने दाखिल की याचिका: गहरवार वंशज कौशल किशोर का दावा, राजा जयचंद ने कराया था जीर्णोद्धार

वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर को मंदिर बताने के दावों के बीच मथुरा के कथावाचक ने नई याचिका दायर कर दी। इसमें कथावाचक ने खुद को गहरवार वंशावली का उत्तराधिकारी बताया।

.

दावा किया कि गहरवार वंश के महाराजा जयचंद ने आदि विश्वेश्वर महादेव काशी विश्वनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कराया था। उनके वंश का होने के चलते इस केस में शामिल किया जाए। बताया कि वे श्रीकृष्ण जन्मभूमि और आगरा की जामा मस्जिद के मामले के भी पक्षकार हैं।

सिविल जज सीनियर डिवीजन रितेश अग्रवाल की अदालत में कथावाचक की याचिका दायर होने के बाद वकील ने उनका पक्ष रखा। सिविल जज ने मामले को सुनने के बाद पत्रावली रख ली, हालांकि अभी इसे सूचीबद्ध नहीं किया गया है।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *