Breaking News

UP Politics : राजेश कुमार ने 2015 में लड़ा था जिला पंचायत का चुनाव,बसपा ने मोहनलालगंज सीट से टिकट दिया

बसपा ने रविवार को लखनऊ की मोहनलालगंज सुरक्षित संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने निगोहां निवासी राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान को लोकसभा चुनाव में उतारा है।

 

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने रविवार को आशियाना स्थित लखनऊ मंडल कार्यालय में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में उनके नाम का एलान किया।

जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि राजेश ने वर्ष 2015 में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। कार्यकर्ता सम्मेलन में एमएलसी भीमराव अंबेडकर, लखनऊ मंडल प्रभारी रामनाथ रावत, अखिलेश अंबेडकर समेत कई ने शिरकत की।

Check Also

भारत में रोमांस की तलाश? Goa से Kerala तक ये 5 बीच होंगे आपके लिए परफेक्ट

नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना कई लोगों के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं। खासकर कपल्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *