Breaking News

राम मंदिर अपडेट : राजस्थान से अयोध्या के लिए 830 किलोमीटर पैदल चले दो युवक।

 

राजस्थान के सीकर जिले से दो युवक अयोध्या में श्रीराम के दर्शन के लिए पैदल चल पड़े हैं। दोनों 830 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या पहुंचेंगे।

बाबूलाल व सुनील बिटुनिया सात जनवरी को सीकर जिले से रवाना हुए थे, 19 जनवरी को अलीगढ़ पहुंचे। दोनों युवकों का स्वागत गायक अनिल वर्मा ने किया। सीकर और अयोध्या के बीच करीब 830 किलोमीटर की दूरी है। दोनों करीब 40 से 45 किलोमीटर प्रतिदिन चल रहे हैं। बाबूलाल और सुनील बताया कि 28 जनवरी को वह अयोध्या पहुंच जाएंगे।

Check Also

समुद्री व्यापार पर जंग की मार: Jawaharlal Nehru Port Trust पर फंसे कंटेनर, निर्यातकों को लाखों का रोजाना खर्च**

Iran और United States के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब वैश्विक व्यापार पर भी दिखने लगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *