Breaking News

सत्ता संघर्ष: फर्रुखाबाद में युवाओं का रोजगार एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, कहा कि शिक्षा ही विकास का रास्ता है

 

अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ बुधवार को फर्रुखाबाद पहुंचा। सबसे पहले सुबह रोडवेज बस अड्डा पर चुनाव को लेकर चाय पर चुनावी चर्चा हुई। इसके बाद दोपहर 12 बजे शहर के डीएन कॉलेज में युवाओं से बातचीत की गई। इस दौरान युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, विकास समेत कई बुनियादी मुद्दों पर बात रखी।

 

युवाओं ने कहा कि लोकतंत्र का महापर्व होता है, चुनाव। यह सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। कहा कि लोगों को ऐसा नेता चुनना चाहिए, जो हम की भावना रखें, मैं की नहीं। सबका साथ-सबका विकास करें। आगे कहा कि विकास का रास्ता शिक्षा से होकर जाता है। सरकार रोजगार, शिक्षा, स्वच्छता आदि पर काम करे।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *