Breaking News

Kanpur Crime News : एलटीटी ट्रेन में खाना बेचते हुए गिरफ्तार किए गए फर्जी पैंट्रीकार मैनेजर और वेंडर

ट्रेनों में अवैध तरीके से भोजन, पानी और कोल्डडि्रंक की सप्लाई करने का खेल चल रहा है। ताजा मामला रविवार की शाम को लखनऊ से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) जा रही लोकमान्य तिलक टर्मिनल एसी एक्सप्रेस 22122 में देखने को मिला। दूसरी ट्रेन के पास पर एलटीटी में खाना बेचते पैंट्रीकार मैनेजर और वेंडर को पकड़ा गया। दोनों से जो पास मिला है, वह दूसरी ट्रेन में खाना बेचने का था। इसके अलावा कैटरिंग कंपनी का मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मिला। दोनों के खिलाफ आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई को लेकर स्टेशन पर चेकिंग दल और पैंट्रीकार के स्टाफ से कहासुनी भी हुई। इस वजह से ट्रेन करीब आधे घंटे देरी से रवाना हो सकी।

 

एलटीटी एक्सप्रेस रविवार शाम करीब चार बजे लखनऊ स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड एसी कोच में चाय और नाश्ता बेचा जा रहा था। ट्रेन उन्नाव के पास पहुंची, तभी कोच कंडक्टर बीएस कुशवाहा ने पैंट्री के मैनेजर नितिन शिवहरे से अधिकार पत्र और मेडिकल के दस्तावेज मांगे, जिस पर वह नहीं दिखा सके। कोच कंडक्टर ने अन्य स्टाफ की जांच भी की। कोच में खाना बेच रहे आशीष पांडेय से भी दस्तावेज की मांग की, लेकिन उसके पास भी कोई मान्य दस्तावेज नहीं मिला।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *