Breaking News

Agra: शुरू हुई जेल चौपाटी, जहां आप दाल-रोटी से लेकर बेड़ई जलेबी तक मिलेगा; देखें आउटलेट का मेनू और मूल्य

उत्तर प्रदेश के आगरा में जिला जेल के गेट पर मंगलवार को जेल चौपाटी शुरू हो गई। यहां कोई भी 50 रुपये में दाल, रोटी, चावल की थाली और टिफिन ले सकता है। 10 से 20 रुपये में चाय-नाश्ते की भी सुविधा है। इसमें बंदी ही भोजन तैयार करेंगे। आउटलेट पर पूर्व में रिहा हुए बंदियों को वितरण में लगाया जाएगा। उन्हें जेल प्रशासन की ओर से ही पारिश्रमिक और वेतन दिया जाएगा।

 

जेल चौपाटी का शुभारंभ कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि चौपाटी में सुबह 7 बजे से नाश्ते में पूड़ी, सब्जी, समोसा, बेड़ई, जलेबी, चाय व काफी मिलेगी। थाली और टिफिन की भी व्यवस्था रहेगी। इनमें चार रोटी, सब्जी, दाल, चावल, अचार, पापड़ रहेगा।

 

Check Also

भारत में रोमांस की तलाश? Goa से Kerala तक ये 5 बीच होंगे आपके लिए परफेक्ट

नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना कई लोगों के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं। खासकर कपल्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *