लखनऊ के कई इलाकों में सुबह से बारिश का दौर जारी है। इससे मौसम ठंडा हो गया है। सुबह 6 बजे अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
.
इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का भी दौर जारी रहेगा। बादलों की गरज और चमक भी दिन में बनी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में एक से दो बार बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
लखनऊ में बारिश के बीच लोग सड़क पर छाता लेकर निकल रहे।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.3 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा है। इस दौरान अधिकतम आद्रता 88 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 74 फीसदी दर्ज किया गया।
यह तस्वीर सुबह के समय मरीन ड्राइव की है। बारिश हो रही है।
लखनऊ में मानसून के दौरान अभी तक 485.8 और 496.6 फीसदी बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश से 2 फीसदी का है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त तक हल्की बारिश के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इसके बाद मौसम बदलना शुरू होगा और उमस भरी गर्मी के चलते लोग परेशान होंगे। उनका कहना है इस दौरान तेज धूप निकलती रहेगी। बादल भी छाए रहेंगे।
Sarvahit Media 