Breaking News

IPL 2026 का शेड्यूल: विराट कोहली पहले दिन, रोहित और धोनी कब खेलेंगे अपना पहला मैच

IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल सामने आ गया है। इसका पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। इसका मतलब है कि विराट कोहली IPL 2026 का सबसे पहला मैच खेलेंगे। गत चैंपियन RCB अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

रोहित शर्मा और एमएस धोनी का पहला मैच

  • रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16.30 करोड़ रुपये में रिटेन किया। मुंबई इंडियंस का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई में है। रोहित भी इसी मैच में एक्शन में दिख सकते हैं।

  • एमएस धोनी: चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया। CSK का पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में है। धोनी भी इसी मुकाबले में खेल सकते हैं।

पिछले सीजन का प्रदर्शन

  • रोहित शर्मा: IPL 2025 में 15 मैचों में 418 रन बनाए थे, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में 61 रन ही बना पाए थे।

  • एमएस धोनी: IPL 2025 में कुल 196 रन बनाए, सर्वोच्च स्कोर 30 रन रहा। अब धोनी केवल IPL में ही खेलते हैं।

  • विराट कोहली: RCB के लिए IPL 2025 में पूरे सीजन में 657 रन बनाए थे।

इस IPL सीजन की शुरुआत में फैंस को विराट की धमाकेदार पारी देखने को मिलेगी, जबकि रोहित और धोनी अगले दिन मैच में अपने बल्ले का जादू दिखा सकते हैं।

Check Also

150 Kmph की रफ्तार से बरपाएंगे कहर! Spencer Johnson जुड़े Chennai Super Kings से, IPL 2026 में दिखेगा जलवा

Chennai Super Kings ने IPL 2026 से पहले अपनी गेंदबाजी को मजबूत करते हुए ऑस्ट्रेलियाई तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *