कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव धौलपुर में 21 अप्रैल की दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिर गया। मलबे के नीचे दबने से एक महिला सहित तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव धौलपुर निवासी मूलचंद के घर पर मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। दोपहर को छत का लिंटर भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में तीन मजदूर शिव कुमार, संजू कुमार, बृजेश कुमार घायल हो गए। आसपास के लोगों ने मलबे से उन्हें बाहर निकाला। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
Sarvahit Media 