Breaking News

हाथरस क्राइम न्यूज़ :घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी दी, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा में 23 मार्च की रात एक नामजद एक घर में घुस गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने मकान स्वामी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप जिंदा जलाने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

 

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी राजेश कुमार पुत्र रूप किशोर ने कोतवाली हाथरस गेट में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 23 मार्च की रात में एक नामजद व्यक्ति घर में घुस आया। जब घर वालों ने रात्रि में घर में घुसने के बारे में पूछा तो छूटते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित की मां और उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे उसकी मां के गंभीर चोट आई हैं। आरोपी घर से भागते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *