Breaking News

UP:लू से परेशान करने वाली गर्मी के लिए हो जाइए तैयार; अगले दो दिनों में पारा 40 पार जाएगा।

गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिन से हुए मौसम बदलाव को देखकर अगर आप सोच रहे हैं कि आने वाले दिन भी सुकून भरे होंगे तो आप गलत हैं। अगले दो दिनों में शहर का तापमान फिर से 40 पार जाएगा। अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में वृद्धि से गर्मी की तीव्रता अधिक महसूस होगी। साथ ही शहर में लू के प्रकोप की भी आशंका है।

 

मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए थे। मार्च के अंतिम सप्ताह में 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ आगरा शहर प्रदेश में गर्मी के मामले में पहले स्थान पर रहा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के चलते देहात क्षेत्र में हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर शहर के मौसम पर भी नजर आया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आई है।

मंगलवार को भी बादलों की आवाजाही और हवा के चलते गर्मी का प्रकोप तुलनात्मक रूप से कम रहा। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में तेजी से वृद्धि होगी और यह फिर 40 पार तक जाएगा। इस दौरान लू चलने की आशंका भी मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।

आज का तापमान

अधिकतम तापमान37
न्यूनतम तापमान20
सूर्योदय6:07
सूर्यास्त6:36
एक्यूआई62

 

Check Also

भारत में रोमांस की तलाश? Goa से Kerala तक ये 5 बीच होंगे आपके लिए परफेक्ट

नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना कई लोगों के लिए किसी थेरेपी से कम नहीं। खासकर कपल्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *