Breaking News

SP नेता नवाब सिंह का रेप केस में आज होगी सुनवाई: Kannauj News: फॉरेंसिक टीम ने डीएनए टेस्ट के सैम्पल के लिए जिला जेल पहुंचा

कन्नौज में नाबालिग से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव मामले में जमानत पर आज फिर सुनवाई होगी। 4 दिनों में जमानत पर सुनवाई के लिए तीसरी बार तारीख तय की गई है। दरअसल 12 अगस्त को नवाब सिंह यादव को जेल भेजा गया था। उसी दिन उनके वकील ने जमानत के लिए याचिका डाल

.

कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 अगस्त की तारीख तय कर दी थी। लेकिन 13 अगस्त की शाम को कोर्ट में रेप पीड़िता के बयान हो पाए थे। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर में रेप की धाराओं में इजाफा कर दिया था। जिस कारण अगले दिन सुनवाई के समय तक कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी थी। फिर कोर्ट ने 16 अगस्त की तारीख तय कर दी।

आरोपी नवाब सिंह अखिलेश-डिंपल का करीबी बताया जा रहा है।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए वकील ने समय मांगा

सुनवाई के दौरान नवाब सिंह की जमानत निरस्त कराने के लिए पुलिस ने जो साक्ष्य प्रस्तुत किए, उन पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उनके वकील ने समय मांगा। जिसके बाद सुनवाई टल गई और कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय कर दी।

बता दें, कन्नौज में नाबालिग से रेप मामले में शुक्रवार को आरोपी सपा नेता नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। कोर्ट से नवाब सिंह ने कहा था- मेरा DNA करा लीजिए। वहीं, नवाब को जमानत नहीं देने के लिए पुलिस ने कोर्ट में सबूत पेश किए थे। नवाब के वकील ने उस पर आपत्ति तैयार करके दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा।

इस पर कोर्ट ने सुनवाई टालते हुए वकील को 1 दिन का समय दे दिया। अब जमानत याचिका पर शनिवार को फिर सुनवाई होगी। बता दें, पॉक्सो कोर्ट में नवाब सिंह यादव की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन, बाद में उसे आगे बढ़ा दिया गया था।

नवाब सिंह यादव ने डीएनए टेस्ट पर सहमति दी

सपा नेता के वकील शिव कुमार यादव ने बताया था- पुलिस ने कोर्ट से DNA टेस्ट कराने की इजाजत मांगी थी। इसके लिए आरोपी की सहमति की जरूरत पड़ती है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नवाब सिंह यादव से जज के सामने बात की। नवाब सिंह यादव ने DNA टेस्ट की सहमति दे दी। अब DNA परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

नवाब सिंह पर नाबालिग से रेप का आरोप है।

पढ़िए क्या है पूरा मामला?

कन्नौज में नाबालिग से रेप की कोशिश के आरोप में पुलिस ने सपा नेता नवाब सिंह यादव (50) को गिरफ्तार किया था। नवाब सिंह सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी और उनकी पत्नी डिंपल का सांसद प्रतिनिधि रहा है। मामला कन्नौज कोतवाली के अड़ंगापुर गांव का है।

11 अगस्त की देर रात 15 साल की नाबालिग अपनी बुआ के साथ आरोपी के कॉलेज में नौकरी मांगने गई थी। आरोप है कि बुआ टॉयलेट गई थी, उसी दौरान नवाब सिंह यादव ने जबरदस्ती लड़की के कपड़े उतरवाए थे।

लड़की की फोन कॉल पर पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। इसके बाद 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। जेल जाते समय नवाब सिंह ने कहा- ये कुछ पूंजीपतियों की साजिश है। उधर, पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *