आखिरी दिन नामांकन दाखिल करते वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिनेश सचान।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कानपुर शाखा का चुनाव अक्टूबर माह में होना प्रस्तावित हुआ है। इसको लेकर इस बार अध्यक्षी और सचिव पद पर प्रत्याशी आमने सामने होंगे। इस बार भी अध्यक्ष पर के लिए डॉ. नंदनी रास्तोगी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. दिनेश सचान आमने-सामने हों
.
लेकिन सचिव पद के लिए दावेदारों के चेहरे बदले होंगे। इस बार सचिव पद के लिए डॉ. विकाश मिश्रा और डॉ. पल्लवी चौरसिया ने नामांकन दाखिल किया है। हालांकि आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम मौका था।
आईएमए की अध्यक्ष डॉ. नंदनी रस्तोगी।
पिछली बार डॉ. नंदनी को मिले थे 704 वोट
आईएमए कानपुर चुनाव 2023 में नंदनी रस्तोगी के 704 वोट मिले थे, जिसके आधार पर उनको अध्यक्ष चुना गया था। वहीं, डॉ. दिनेश सचान को 594 वोट मिले। इसके अलावा सचिव पद पर डॉ. कुनाल को 793 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंदी डॉ. मेजर पूर्णिमा दीक्षित को 438 वोटों पर संतोष करना पड़ा था।
डॉ. विकाश मिश्रा ने सचिव के लिए दाखिल किया नामांकन।
कुल 2300 वोटर करेंगे मतदान
आईएमए की कानपुर शाखा में कुल 2300 वोटर है। पिछली बार के चुनाव में लगभग 1300 वोटरों ने अपने मताधिकारी का प्रयोग किया था। वोटिंग EVM मशीन से हुई थी। बता दें कि IMA के चुनाव में पिछले 10 सालों से EVM से ही वोटिंग हो रही है।
नामांकन का आज आखिरी दिन था। इसमें नाम वापसी के लिए 10 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि माना जा रहा है कि दोनों ही पदों में कोई भी प्रत्याशी ऐसा नहीं जोकि नाम वापस लेगा।
कई महत्वपूर्ण पद पर रह चुके है डॉ. सचान
डॉ. सचान पूर्व में भी आईएमए में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सेवा दे चुके हैं। 2000 में आईएमए कानपुर शाखा के मेंबर बने। 2002 एग्जीक्यूटिव बने। 2017 में फिर एग्जीक्यूटिव रहे। इसके बाद 2018 मे ंज्वाइट सेक्रेटरी, 2019 में फाइनेंस सेक्रेटरी, 2020 में सेक्रेटरी, 2021 में वाइस प्रेसिडेंट और 2022 में आईएमए एएमएस के चेयरमैन पद पर रहे हैं।
Sarvahit Media 