Breaking News

‘ओ रोमियो’ की शानदार शुरुआत, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ का कलेक्शन दर्ज।

मुंबई: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी ने नौ साल बाद फिल्म ‘ओ रोमियो’ से बड़े पर्दे पर वापसी की है। ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों के बाद इस गैंगस्टर ड्रामा से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। 13 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है।


पहले दिन का कलेक्शन

ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पॉन्स और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा फिल्म को ओपनिंग डे पर मिला।
ट्रेड रिपोर्ट्स (सैकनिल्क) के मुताबिक, ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले दिन 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं, ऑफिशियल डाटा में मामूली बदलाव संभव है।


सात साल बाद शाहिद को बड़ी ओपनिंग

कबीर सिंह (2019) के बाद शाहिद कपूर को इतनी मजबूत ओपनिंग मिली है।
उनकी पिछली फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया ने 7.02 करोड़ से शुरुआत की थी।
ऐसे में ‘ओ रोमियो’ की 8.25 करोड़ की कमाई उनके करियर की हालिया बड़ी शुरुआत मानी जा रही है।


शाहिद की टॉप ओपनर्स में एंट्री

‘ओ रोमियो’ अब शाहिद कपूर की टॉप ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। इसने

  • तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (7.02 करोड़)

  • मौसम (6.75 करोड़)

  • बत्ती गुल मीटर चालू (6.76 करोड़)

  • हैदर (6.14 करोड़)

  • रंगून (6.07 करोड़)

को पीछे छोड़ दिया है।

शाहिद की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म कबीर सिंह (20.21 करोड़) है, जबकि पद्मावत ने 19 करोड़ की ओपनिंग की थी।


क्लैश का भी असर नहीं

फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शनाया कपूर और आदर्श गौरव की ‘तू या मैं’ से क्लैश हुआ, लेकिन ‘ओ रोमियो’ ने मजबूत शुरुआत के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है।

फिलहाल, फिल्म को मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसका कलेक्शन और बढ़ सकता है।

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ पर दुनिया में चर्चा तेज, Alexander Stubb का बयान सुर्खियों में, London में जॉगिंग के दौरान हुई बातचीत वायरल

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *