Breaking News

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का सर्वे जल्द ही गाजीपुर में: सीडीओ ने अपात्रता मापदंडों की जानकारी दी, गांवों में खुली बैठक कर नई सूची बनाई जाएगी

गाजीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे का कार्य प्रारभ्भ होने वाला है। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अन्तर्गत आगामी चरण (वर्ष 2024-25 से 2028-29) में योजना के क्रियान्वयन

.

इस दौरान उन्होने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे 2024 के विषय मे बताते हुए कहा कि पक्की छत -पक्की दीवालो वाले मकानों में रहने वाले सभी परिवार और दो से अधिक कमरों के मकान में रहने वाले परिवारों को इस प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाता है। चरण-2 मे अन्य प्रकार के शेष परिवारो में से सूची में दिये गये 10 पैरामीटरो में से किसी एक को भी पूरा करने वाले परिवार स्वतः ही बाहर हो जाते है। जिसमे वे परिवार, जिनके पास मोटरयुक्त तिपहिया/चौपहिया वाहन हो, वे परिवार, जिनके पास मशीनी तिपहिया/चौपहिया कृषि उपकरण हो, वे परिवार, जिनके पास रू. 50,000.00 अथवा इससे अधिक ऋण सीमा वाले किसान क्रेडिट कार्ड हो, ऐसे परिवार जिसका कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो। वे परिवार, जिनका कोई सदस्य रू. 15,000 से अधिक प्रति माह कमा रहा हो, आयकर देने वाले परिवार, व्यवसाय कर देने वाले परिवार, वे परिवार जिनके पास 2.5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमि हो तथा वे परिवार जिनके पास 5.00 एकड़ या इससे अधिक असिंचित भूमि न हो, अपात्र होगे। इस दौरान परियोजना निदेशक राजेश यादव, अपर जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *