Breaking News

लोकसभा चुनाव: अफजाल अंसारी ने आज अपना नामांकन करेंगे , जबकि उधर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, जिसमें उन पर लगी सजा का निर्णय भी हो सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने अपनी बेटी के नाम भी पर्चे में शामिल किया है।

गाजीपुर लोकसभा सीट पर इस बार रोचक चुनाव होगा। एक जून को होने वाले मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सपा से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी के नाम चार-चार सेट में नामांकन प्रपत्र खरीदा गया है और आज अफजाल अंसारी नामांकन भी करने जा रहे हैं। वहीं, उनकी उम्मीदवारी पर भी खतरा मंडरा रहा है।

 

वजह ये है कि उन्हें गैंगस्टर एक्ट में सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर अपील की इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज ही सुनवाई होनी है। इस बीच सजा बढ़ाने के लिए कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने क्रिमिनल रिवीजन दाखिल की है। दोनों अपीलों की एक साथ सुनवाई का आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *