Breaking News

2024 लोकसभा चुनाव: एटा में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आने पर किसानों को पाउच में खाद देगी, जबकि जनता महंगाई का सामना कर रही है।

आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में पूर्व सीएम व पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को जलेसर में चुनावी सभा की। भाजपा सरकार को महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। कहा कि यह सरकार फिर आई तो किसानों को खाद भी पाउच में देगी।

 

सपा मुखिया बोले, उन्होंने महंगाई बढ़ा दी। महंगाई और मुनाफे का खेल ये लोग पारलेजी बिस्कुट से सीखे हैं। जैसे बिस्कुट का पैकेट छोटा होता जा रहा है। इन लोगों ने खाद की बोरी की चोरी की। पांच किलो कम कर दिया। फिर इनकी सरकार आई तो खाद भी पाउच में देंगे। कहा कि चुनावी बांड की वजह से महंगाई हुई है। इन्होंने उद्योगपतियों से चंदा ले लिया। पुलिस का नंबर 100 से 112 कर दिया तो पुलिस ने भी रेट बढ़ा दिया।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *