Breaking News

खुलासा: जीजा ने अवैध संबंधों में आड़े आने पर साले को मार डाला, पहले शॉपिंग कराइ , फिर सिर में गोली मार दी

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात युवक अमन पटेल का शव पड़ा मिला था। अमन की हत्या उसके जीजा विकास ने की थी। वारदात में विकास का दोस्त भी शामिल रहा। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।

 

 

बरेली में अमन पटेल हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने उसके बहनोई विकास व उसके दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव को जेल भेज दिया है। करीबी रिश्तेदार की युवती से विकास के संबंध हो गए थे। अमन इसका विरोध कर रहा था। इसलिए सुनियोजित तरीके से उसे गोली मार दी गई।

 

बिथरी थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि अमन के ताऊ की बेटी वर्षा की शादी भुता थाने के गांव इस्माइलपुर निवासी विकास के साथ हुई है। चार महीने पहले वर्षा ने बच्चे को जन्म दिया था। वर्षा की तीमारदारी के लिए  रिश्तेदार युवती विकास के घर गई थी। इसी बीच विकास ने उस युवती से संबंध बना लिए। युवती घर लौट आई और मोबाइल के जरिये विकास के संपर्क में रही।

इन अवैध संबंधों की जानकारी जब अमन को हुई तो उसने विरोध या। परिवार को जानकारी होने पर रिश्तेदारी में विकास के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। विकास ने अमन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। बिथरी थाना क्षेत्र में रविवार रात उसने गोली मारकर अमन की हत्या कर दी थी।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *