Breaking News

प्रेमी को घरवालों ने मार डाला: प्रेमिका ने पुलिस से कहा, “जल्दी थाने ले चलो… नहीं तो मुझे भी मार डालेंगे।”

बदायूं के गुलड़िया क्षेत्र के एक गांव में तहेरे भाई की साली के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने युवती और उसकी मां ने पूछताछ की। युवती ने भी अपनी जान का खतरा बताया है।

 

दिल्ली में हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रतापनगर निवासी डालचंद (26 वर्ष) का अपने तहेरे भाई की साली के साथ पांच साल से प्रेम प्रसंग था। वह अक्सर डालचंद के पास दिल्ली चली जाती थी। इससे उसके परिजन नाराज थे। रविवार दोपहर डालचंद अपनी प्रेमिका से मिले आया और रात को उसके घर में ही रुका। सोमवार को वह प्रेमिका के चाचा के घर गया तो वह वहां भी पहुंच गई।

इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन वहां पहुंचे। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर परिजनों का खून खौल उठा। उन्होंने धारदार हथियारों से डालचंद को काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *