Breaking News

यूपी मौसम अपडेट :ठंडी हवा और बारिश से पारा सामान्य से नीचे गिर गया, जिससे अयोध्या में तापमान 10 डिग्री तक गिर गया

एक दिन पहले बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश और बृहस्पतिवार को चली तेज हवाओं के चलते प्रदेश के ज्यादातर इलाकों के तापमान में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

 

 

पिछले दिनों सर्वाधिक गर्म रहे प्रयागराज में पारा 6-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ बृहस्पतिवार को 27.9 डिग्री तक पहुंचा।

मालूम रहे कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बुधवार को झारखंड व बिहार से लगे पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश व ठंडी हवाओं की वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा।

अयोध्या में न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार को 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आगरा में दिन का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *