Breaking News

Lucknow की खबरें: सीएम योगी ने 39 एसडीएम, 41 डीएसपी और 16 कोषाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लोक सेवा आयोग के अंतर्गत चयनित 39 एसडीएम, 41 पुलिस अधीक्षकों और 16 कोषाधिकारियों व लेखाधिकारियों को नियुक्ति वितरित किया। बुधवार को 30000 करोड रुपए से ज्यादा का लोन प्रदेश के सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यमियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को लोक सेवा आयोग द्वारा चुने गए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री अपनी आवास पर वितरित करेंगे।

 

सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी के बारे में लोगों की सोच अलग थी। 2017 के बाद लोगों की सोच बदली। आज यूपी के लोग पहचान के मोहताज नहीं। आज यूपी में निर्णय लेने वाली सरकार है। पिछले सात सालों में बदलाव दिख रहा है। ईमानदारी का परिणाम देखने को मिल रहा है। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी प्रशांत कुमार, एडीजी एलओ अमिताभ यश भी मौजूद रहे।

Check Also

लो बजट ब्रज होली ट्रिप: रंगों, रिवाज और मस्ती का सफर

फाल्गुन में ब्रज की होली का उत्साह देश-विदेश से लोगों को खींच लाता है। खासकर Mathura, Vrindavan, Barsana और Nandgaon में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *